फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   56 dengue patients in Pathankot so far

पठानकोट में डेंगू के मरीज अब तक 56

Fri, 10 Sep 2021 05:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
56 dengue patients in Pathankot so far
पठानकोट। जिले में डेंगू के 10 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजो ंकी संख्या अब 56 हो गई है। डेंगू के नए दस मरीज मिशन रोड, विश्वकर्मा नगर लमीनी, सैनगढ़, अबरोल नगर, खानपुर, माधोपुर, सरना, राजपरूरा और रानीपुर के हैं। इन मरीजों के सामने आने के बाद जिले में डेंगू के लिए खासतौर से बनाया गया आठ बेड का स्पेशल वार्ड भी फुल हो गया है।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार 21 लोगों के बीमार होने पर उनका एलाइजा टेस्ट करवाया गया। जिसमें 10 डेंगू संक्रमित मिले। जिला एपिडिमोलाजिस्ट डॉ. साक्षी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के घर और उस क्षेत्र में सर्वे के लिए टीम भेजी जाएगी। सेहत विभाग ने डेंगू के ज्यादा मामले आने पर 13 मोहल्ले हाईरिस्क एरिया घोषित कर निगम को फॉगिंग, काले तेल का छिड़काव और पानी की लीक पाइपों को ठीक करवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले के अस्पताल में 165 मरीज
जिले के 150 बेड के अस्पताल में डेंगू, टायफाइड, प्लेटलेट्स कम होने, बुखार के मामले बढ़ने से इमरजेंसी, पुरुष, महिला, ट्रामा वार्ड में भी जगह नहीं है। मौजूदा समय में अस्पताल में 165 मरीज हैं। अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में 15 नए बेड लगाए हैं। एसएमओ डा. राकेश सरपाल का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से डेंगू, टायफाइड, इमरजेंसी के साथ अन्य बीमारियां से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने से अस्पताल में बेड फुल हो चुके हैं। अब अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed