{"_id":"5db1d72e8ebc3e01416b4ab3","slug":"550th-parkash-parv-660-langar-organised-kapurthala-news-pkl3548708199","type":"story","status":"publish","title_hn":"550वां प्रकाश पर्व: 60 लाख की संगत के लिए 66 जगह लगेंगे लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वां प्रकाश पर्व: 60 लाख की संगत के लिए 66 जगह लगेंगे लंगर
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में लंगर स्थलों पर प्रबंधकों से बातचीत करते हुए विधायक नवतेज सिंह चीमा व डीसी डी?
- फोटो : KAPURTHALA
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में दुनिया भर से पहुंचने वाली 60 लाख की संगत के लिए 66 जगह पर लंगर का इंतजाम होगा। तीन टेंट सिटी, 19 पार्किंग समेत सभी मुख्य सड़कों के किनारे लंगर की व्यवस्था रहेगी। इनमें समोसे-पकौड़े, देसी घी की जलेबी, सरदाई (ठंडाई), पिज्जा, खीर और माल-पुए भी मिलेंगे। इससे सुल्तानपुर लोधी और इसके आसपास के 15 किलोमीटर के एरिया में लंगर ही लंगर दिखाई देंगे।
जिला प्रशासन की तरफ से कुल 66 लंगर लगाने के लिए जगह अलॉट की गई है। इनमें नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी की सीमा में 16 लंगर के अलावा सुल्तानपुर लोधी को आने वाली सड़कें और बाहरी एरिया शामिल हैं। संगत की सबसे ज्यादा आमद लोहियां से सुल्तानपुर, कपूरथला से सुल्तानपुर बरास्ता रेल कोच फैक्टरी और फत्तूढींगा से होनी है। इसलिए इन तीनों मुख्य सड़कों पर बड़े लंगर लगाए गए हैं, जिनमें एक ही समय में 20 हजार से अधिक संगत लंगर छक सकेगी। रेलवे स्टेशन पर भी 2 एकड़ में लंगर का प्रबंध किया गया है, यहां भी लगभग 20 हजार संगत लंगर ग्रहण करेगी। पंजाब सरकार की तरफ से संगत के ठहरने के लिए बनाईं गई तीन टेंट सिटी, सभी 19 पार्किंगों में भी लंगर की व्यवस्था है, ताकि किसी को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। लंगर में जहां प्रसादे का प्रबंध हैं, वहीं नाना प्रकार के व्यंजन भी शामिल रहेंगे। इनमें समोसे, चाय-पकौड़े, मिष्ठान, पिज्जा, मक्की दी रोटी, सरसों दा साग, माल-पुए, देसी घी की जलेबियां, लस्सी, बर्फी, शक्करपारे, खीर और सरदाई शामिल हैं।
विधायक नवतेज सिंह चीमा व डीसी डीपीएस खरबंदा की ओर से सभी लंगर स्थानों का दौरा करके लंगर प्रबंधकों को पेश किसी भी दिक्कत को दूर करने के हुक्म दिए गए हैं। नगर निगम जालंधर के संयुक्त कमिश्नर गुरविंदर सिंह जौहल को लंगर से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंगरों में गैस सिलेंडरों की ज्यादा तादाद में इस्तेेमाल के मद्देनजर फायर कंट्रोल विभाग की तरफ से आग बुझाने के यंत्रों का विशेष प्रबंध किया गया है। हर लंगर में निर्विघ्न बिजली और जल सप्लाई के लिए पीएसपीसीएल और जल सप्लाई विभाग की ओर से बराबर तालमेल बनाया जा रहा है।