फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एएसआई को सस्पेंड करने की मांग को लेकर डॉक्टरों का धरना

एएसआई को सस्पेंड करने की मांग को लेकर डॉक्टरों का धरना

Wed, 18 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
एएसआई को सस्पेंड करने की मांग को लेकर डॉक्टरों का धरना
सुबह आठ से दो बजे तक धरने पर रहे डॉक्टर
विज्ञापन

एएसआई को सस्पेंड करने और दुर्व्यवहार करने वाले को गिरफ्तार की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से हाथापाई करने और धमकी देने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार न करने और मामले में संलिप्त शराबी एएसआई को लाइन हाजिर करने के बावजूद सस्पेंड न करने की मांग को लेकर डॉक्टरों व स्टाफ ने बुधवार को काम छोड़कर अस्पताल में सुबह आठ से दो बजे तक धरना लगाया। धरने दौरान डॉ. अमृतपाल सिंह ने बताया कि बीती शुक्रवार की रात को करीब नौ बजे जब एक करंट लगे व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया तो उसकी जांच के बाद उसके परिवार वालों को मरीज के मृत होने की जानकारी दी गई। परिवार वालों को मृतक का नाम दर्ज कराने के लिए कहा गया। इस दौरान मौजूद गांव आधनियां निवासी गुरमीत सिंह पुत्र टेक सिंह परिवार वालों को उकसा कर उन्हें पोस्टमार्टम न कराने व डॉक्टरों पर पोस्टमार्टम के दौरान अंग निकालकर बेचने की बात कहने लगा। डॉ. अमृतपाल के अनुसार वह व्यक्ति उन्हें धमकी देते हुए हाथापाई पर उतर आया। मौके पर उन्होंने तो जैसे-तैसे वहां से भाग कर जान बचाई। बाद में इसकी सूचना थाना सिटी प्रभारी, डीएसपी व एसपी को दी गई। यही नहीं गुरमीत ने लोगों को भड़का कर शव इमरजेंसी के गेट के आगे रखवा दिया। इस पर घटना की जानकारी थाना सिटी से लेकर, डीएसपी, एसपी व विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। करीब एक घंटे के बाद शराबी हालत में पहुंचे एएसआई बलविंदर सिंह ने गुरमीत सिंह से पूछताछ की बजाय उसके खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसके बाद डॉक्टरों ने बैठक कर डिप्टी कमिश्नर, सिविल सर्जन, डायरेक्टर स्वास्थ्य व परिवार भलाई चंडीगढ़ को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी गुरमीत सिंह पर केस दर्ज किया। साथ ही एएसआई को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। मगर एक सप्ताह बीतने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। न तो गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है और न ही एएसआई को सस्पेंड किया गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वो धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरने दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह, एसपी इकबाल सिंह धरनाकारियों से बातचीत करने के लिए आए लेकिन डॉक्टर अपनी मांग पर अड़ हुए थे। डॉक्टरों ने सिर्फ एमरजेंसी मरीजों के लिए एक लेडी डॉक्टर व एक अन्य डॉक्टर नियुक्त किया है ताकि इमरजेंसी मरीज को असुविधा न हो। अन्य सुविधाएं मांगें पूरी न होने तक बंद रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed