फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हिमाचल में शानदार बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार-वीरभद्र सिंह

हिमाचल में शानदार बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार-वीरभद्र सिंह

Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में शानदार बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार-वीरभद्र सिंह
हिमाचल में बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार: वीरभद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार कांग्रेस शानदार बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार गठित करेगी। वह रविवार को अपने समधी व फरीदकोट रियासती परिवार के स्वर्गीय टिक्का भरतइंद्र सिंह बराड़ की बरसी समागम में शिरकत करने परिवार समेत फरीदकोट पहुंचे। सीएम की बेटी मीनाक्षी की बेटी का विवाह सितंबर 2015 में टिक्का भरतइंद्र सिंह के बेटे रविइंद्र सिंह के साथ हुआ था। परिवार से रिश्ता जुड़ने के बाद वह रविवार को पहली बार अपनी बेटी के ससुराल घर पहुंचे।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त हैं। लेकिन फिर भी किस्मत का फैसला मतगणना वाले दिन ही होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल व गुजरात के चुनाव एक ही समय पर घोषित हुए थे, लेकिन गुजरात के चुनाव को केंद्र की मोदी सरकार ने जानबूझ कर लेट करवाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर काम में मनमानी कर रही है। न सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों का अपने विरोधियों के खिलाफ उपयोग हो रहा है, बल्कि संवैधानिक एजेंसियों के कामकाज में भी दखल दिया जा रहा है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन आने का झांसा देकर सत्ता में आने के बाद देश की जनता को मुश्किलों में धकेल दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके राज्य में पहले चुनाव आचार संहिता लागू होने से उनकी सरकार के कई काम अधर में लटक गए, जिन्हें दोबारा सरकार बनते ही शुरू करवाया जाएगा। इस समागम में उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी समेत अन्य परिवारिक सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed