Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   44000 police personnel deployed for Zila Parishad and Panchayat Samiti elections in Punjab

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव: 44 हजार पुलिस जवान संभालेंगे कमान, सीपी और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

Wed, 10 Dec 2025 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 10 Dec 2025 08:48 PM IST
सार

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। 17 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूबे में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए 44 हजार जवानों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
44000 police personnel deployed for Zila Parishad and Panchayat Samiti elections in Punjab
जालंधर पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के कंधों पर रहेगी। पंजाब के चुनाव आयुक्त ने पहले ही साफ कर दिया था कि इन दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों की मदद नहीं ली जाएगी। इसी के चलते पंजाब पुलिस ने 44 हजार जवानों को शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में जिलों में फ्लैग मार्च भी निकाले जाएंगे जबकि डीजीपी ने इस दौरान पुलिस अफसरों को पेशेवर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब में 14 दिसंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव प्रस्तावित हैं। 17 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने राज्य के सीपी, एसएसपी और रेंज डीआईजी के साथ वर्चुअल बैठक कर राज्य भर में सुरक्षा बढ़ाने और फील्ड अधिकारियों को चुनाव के दौरान तैनाती के लिए जिलों से कम से कम 75 प्रतिशत पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों के डीजीपी को पंजाब से लगती सीमा पर अपने हिस्से में नाके लगाने का अनुरोध पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 13,395 पोलिंग स्टेशनों पर 18,718 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिनमें से 860 को अति-संवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील पोलिंग स्टेशन घोषित किया गया है। राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए गजटेड रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 44,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सीपी और एसएसपी को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार और सक्रिय गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

44000 police personnel deployed for Zila Parishad and Panchayat Samiti elections in Punjab
अबोहर पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद

अबोहर और बल्लुआना में पुलिस का फ्लैग मार्च

ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से अबोहर और बल्लुआना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी (डी) तरुण रत्न ने किया, जिसमें भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों, बाजारों, आवासीय इलाकों, गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल और वाहनों से गश्त की। 

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाएगा।एसपी (डी) तरुण रत्न ने जानकारी दी कि अबोहर क्षेत्र में कुल 2 ब्लॉक, 111 पोलिंग स्टेशन और 203 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए तीन डीएसपी के नेतृत्व में 8 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहेंगी, जबकि 450-500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सके।

44000 police personnel deployed for Zila Parishad and Panchayat Samiti elections in Punjab
जालंधर पुलिस का फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद

जालंधर देहात पुलिस का चार सब-डिवीजनों में भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च

ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के उद्देश्य से जालंधर देहात पुलिस ने सब-डिवीजन नकोदर, शाहकोट, फिल्लौर और आदमपुर में भारी पुलिस फोर्स के साथ व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी जालंधर देहात हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों और एडिशनल एसपी सरबजीत राय की निगरानी में किए गए इस ऑपरेशन के तहत सभी संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन ने नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की। 

सब-डिवीजन नकोदर में डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, सब-डिवीज़न शाहकोट में डीएसपी सुखपाल सिंह, सब-डिवीज़न फिल्लौर में डीएसपी भरत मसीह लधर और सब-डिवीजन आदमपुर में डीएसपी राजीव कुमार ने अपनी-अपनी टीमों और थानों के प्रमुख अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें बेखौफ होकर मतदान के लिए प्रेरित करना था। पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की शिकायत या सूचना के लिए वे तुरंत हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति और भरोसे को कायम रखने के लिए पूरी तरह तत्पर और प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed