{"_id":"5adf661b4f1c1b3b0b8b650c","slug":"41524590107-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिम्स में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिम्स में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिम्स में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म
जालंधर। पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिस (पिम्स), गढ़ा रोड में अपरा (जालंधर) निवासी अनु पत्नी हरमेश कुमार ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से एक लड़की व दो लड़के हैं। इस बारे में डा. शैल कौर ने कहा कि अनु की जांच करने पर पता चला कि महिला का खून सिर्फ 8 ग्राम था। उन्होंने व उनकी टीम की तरफ से साढ़े सात महीने बाद महिला की नॉर्मल डिलीवरी की गई। डिलीवरी के बाद मां स्वस्थ है, जिसे छुट्टी दे दी गई। बच्चों के विशेषज्ञ डा. एचएस बैंस व डॉ. जतिंदर सिंह ने कहा कि जन्म के समय लड़की का भार 1.3 किलो व दोनों लड़कों का वजन 1 किलो था। कुछ दिन नीकू में रखने के बाद अब लड़की का भार 1.6 और लड़कों का भार 1.5 किलो हो गया। पिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. कुलबीर
शर्मा ने कहा कि मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं।