{"_id":"6585bcffc6ccb50e8e09b9c7","slug":"4-killed-one-injured-in-accident-on-moga-barnala-national-highway-moga-news-c-371-1-mog1001-199-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर हादसे में 4 की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर हादसे में 4 की मौत, एक जख्मी
Fri, 22 Dec 2023 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव बुट्टर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पत्थर से भरी तेज रफ्तार टिप्पर का संतुलन बिगड़ने से यह एक कार के ऊपर पलट गई। कार में सवार 5 लोगों में से 4 की मौत हो गई, इसमें से 4 वर्षीय लड़की सलामत है।
परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी में आए थे। मृतक में से एक नवविवाहित जोड़ा और दो लोग शामिल थे। मृतक सोहाबत सिंह और उनके पत्नी लाभप्रीत कौर की शादी 15 दिन पहले हुई थी। लाभप्रीत कौर मोगा के दोधर के रहने वाली है और राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोहाबत सिंह से शादी हुई थी। करमन सिंह और उनके पत्नी मंजीत कौर की मौत हो गई, जख्मी लड़की करमन सिंह की बेटी है। सभी एक ही परिवार से हैं। सोहाबत सिंह और करमन सिंह दोनों सगे भाई हैं और मोगा में रिश्तेदारी में शादी में आ रहे थे।
मोगा निहाल सिंह वाला के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव बुट्टर के पास तेज रफ्तार पत्थर से भरी टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया और एक कार के ऊपर पलट गई। कार में फंसे 4 लोगों को क्रेन की मदद से निकालकर गंभीर हालत में मोगा सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर
विज्ञापन
दिया।
मौजूद लोगों ने बताया कि कार के ऊपर पत्थर से भारी टिप्पर पलटने से गाड़ी में चार लोग फंसे हुए थे जिनको पुलिस प्रशासन और गांव वाले के मदद से क्रेन से बाहर निकाला गया जिसमें से चारों का हालत बहुत ही नाजुक थी, उन्हें मोगा सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, एक 4 साल की बच्ची बच गई।