फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   4 arrested for demanding extortion of 2 crore rupees from petrol pump operator and 30 lakh rupees from jeweller

Jalandhar News: पेट्रोल पंप संचालक से 2 करोड़, ज्वेलर्स से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले 4 काबू

Tue, 24 Jun 2025 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 24 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
4 arrested for demanding extortion of 2 crore rupees from petrol pump operator and 30 lakh rupees from jeweller
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नकोदर शहर में रंगदारी मांगने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नकोदर शहर के एक प्रसिद्ध व्यापारी को लगातार जान से मारने की धमकियां देकर रंगदारी की मांग की जा रही थी।

इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान 4 आरोपियों सुखजिंदर सिंह उर्फ सन्नी, रमनदीप, आदित्य राय उर्फ मनीष और सैम को मामले में नामजद किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और इन टीमों ने तकनीकी रूप से काम करते हुए आरोपी आदित्य राय उर्फ मनीष और सैम जो नाबालिग हैं, को गिरफ्तार किया। उनसे रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आदित्य राय ने रंगदारी मांगने की 2 और वारदातेां का खुलासा किया, जिसमें पहली वारदात रमनदीप द्वारा रंगदारी मांगने की थी। नरिंदरपाल (शाम ज्वेलर लोहिया) से 30 लाख रुपये मांगे थे तथा रमनदीप के निर्देश पर ज्वेलर की रेकी की थी। वहीं रमनदीप द्वारा राजवंत सिंह राजा (पेट्रोल पंप) से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी तथा उसके निर्देश पर पेट्रोल पंप संचालक की भी रेकी की थी। थाना लोहिया में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed