फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, युवती की मौत,

शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, युवती की मौत,

Thu, 28 Mar 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, युवती की मौत,
कार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवती की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

ड्राइवर की हालत भी नाजुक, मानसर से मुरादाबाद जा रहे थे सभी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार को पठानकोट-जालंधर हाईवे पर मीरथल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के आठ लोग घायल हो गए। 16 वर्षीय रास्ता बानो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक समेत उक्त सभी लोग मानसर (जम्मू कश्मीर) से विवाह समारोह में शामिल होने यूपी के मुरादाबाद जा रहे थे। घटना बुधवार रात 10 बजे के आसपास पठानकोट से मीरथल के रास्ते पर घटी।

घायल इम्तियाज खान ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद में रास्ता बानो की बहन की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए परिवार मानसर से निकला। देर रात पठानकोट के मीरथल में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड मारी गई जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। वह डिवाइडर पर जा चढ़ी और रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार झटके से रास्ता बानो खिड़की से उछलकर सड़क पर जा गिरी और सामने से आ रहे ट्रक से कुचली गई। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोकने की बजाय और तेजी से भगा लिया। अंधेरा होने के कारण वह ट्रक का नंबर भी नोट नहीं कर पाए। हादसे में ड्राइवर मोहम्मद ताहिर भी गंभीर घायल है। इसके अलावा परवीन, इम्तियाज खान, जमीला बीबी, गुलजार, साफिया, अयान तथा मिराज सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। रास्ता बानो के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना नंगल भूर एसएचओ मुख्तियार सिंह का कहना है कि अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो:-1-नंगलभूर में हाइवे किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed