{"_id":"5bd33b98bdec226944240326","slug":"31540570008-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कवियत्री सिमरत गगन को मिलेगा 11वां प्रीतम कौर कल्लर यादगारी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कवियत्री सिमरत गगन को मिलेगा 11वां प्रीतम कौर कल्लर यादगारी पुरस्कार
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
कवयित्री सिमरत गगन को मिलेगा प्रीतम कौर कल्लर यादगारी पुरस्कार
कपूरथला। सिरजना केंद्र कपूरथला की ओर से विरसा विहार में 28 अक्तूबर को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कवयित्री सिमरत गगन को 11वां प्रीतम कौर कल्लर यादगारी पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्र महासचिव शायर कंवर इकबाल सिंह, प्रेस सचिव आशु कुमरा और शहबाज खान ने बताया कि यह सम्मान समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। इसकी प्रधानगी केंद्र के प्रधान सुरजीत साजन, प्रिंसिपल प्रोमिला अरोड़ा, प्रो. कुलवंत सिंह औजला, डॉ. भूपिंदर कौर, बलबीर सिंह कल्लर, एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा और बलजीत कौर कल्लर करेंगे। समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर कवयित्री अरतिंदर संधू शिरकत करेंगी। सिमरत गगन अमृतसर के प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी सरबजीत की पत्नी हैं।