{"_id":"5b69c5544f1c1bee748b861e","slug":"31533658452-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर व छावनी सब्जी मंडी में छापेमारी के दौरान दो दुकानदारों को किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर व छावनी सब्जी मंडी में छापेमारी के दौरान दो दुकानदारों को किया जुर्माना
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 किलो आम, बीस किलों नींबू किए नष्ट
जिला मंडी बोर्ड, फूड सेफ्टी और बागवानी विभाग ने की कार्रवाई
छावनी सब्जी मंडी में छापा मारकर दो दुकानदारों पर किया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिला मंडी बोर्ड, फूड सेफ्टी व बागवानी विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को शहर व छावनी सब्जी मंडी में छापामारी की। अधिकारियों ने खराब फल और सब्जी नष्ट करने के अलावा दो दुकानदारों को जुर्माना भी किया।
जिला मंडी अधिकारी सवरन सिंह , बागवानी के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र सिंह मली व फूड सेफ्टी अधिकारी मनजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि सब्जी मंडी में स्टोर व दुकानों पर छापेमारी के दौरान अर्पण फ्रूट कंपनी के 40 किलो खराब आम नष्ट किए और एक हजार रुपये का जुर्माना किया। इसी तरह मुकेश कुमार की दुकान से बीस किलो नींबू फेंके और पांच सौ रुपये का जुर्माना किया।
उधर, सेहत विभाग के साथ कदमताल मिलाते हुए नगर काउंसिल ने भी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर श्याम कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर में फलों की 12 दुकानों की जांच की, जिसके तहत दो दुकानों पर फलों की हालत ठीक नहीं पाए जाने पर म्यूनिसिपल एक्ट केतहत चलान काटे गए, जबकि इस दौरान 27 किलो सड़े हुए हालत में मिले केलों को नष्ट भी करवाया गया। काउंसिल के ईओ चरणजीत सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने दुकानदारों से अपील की कि वह फल बिना किसी घातक रासायन से तैयार किए हुए ही बेंचे ताकि किसी उनके सेवन से सेहत संबंधी परेशानी न हो।