{"_id":"5a943ed14f1c1b512f8b4685","slug":"31519664849-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समर्थक शरणजीत कौर बनीं नगर काउंसिल उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समर्थक शरणजीत कौर बनीं नगर काउंसिल उपाध्यक्ष
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस समर्थक शरणजीत कौर बनीं नगर काउंसिल उपाध्यक्ष
19 माह से खाली पड़ा था फरीदकोट काउंसिल का पद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
स्थानीय नगर काउंसिल में बीते 19 माह से खाली पड़े उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थक आजाद पार्षद शरणजीत कौर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। इस प्रक्रिया में यहां के कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों और कांग्रेस समर्थक 14 पार्षदों ने भाग लिया। वहीं शिअद से संबंधित नगर काउंसिल की अध्यक्ष उमा ग्रोवर और उनके समर्थक 10 पार्षदों ने चुनावी बैठक से दूरी बनाकर रखी।
एसडीएम गुरजीत सिंह की निगरानी में हुए चुनाव में पार्षद अमर कुमार बीनू ने उपाध्यक्ष पद के लिए शरणजीत कौर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन गुरतेज सिंह तेजा ने किया। कोई अन्य नाम सामने न आने पर शरणजीत कौर के उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई। उनका कार्यकाल एक साल का रहेगा। इस दौरान विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरणजीत कौर और पार्षदों को बधाई दी। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद अश्विनी मोंगा, रिशू गुप्ता, सुखमंदर सिंह पप्पू, जतिंदर कुमार, भजन कौर, तारा सिंह भट्टी, मोहन लाल, हरमेल सिंह सोढ़ी और हरमनप्रीत सिंह विक्की भी मौजूद थे।
फोटो 26एफआरडीपी01
फरीदकोट में नवनिर्वाचित नगर काउंसिल उपाध्यक्ष शरणजीत कौर के साथ विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों व अन्य।
--------