{"_id":"599c5fc84f1c1b08598b45c0","slug":"31503420360-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेंटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कारपेंटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पत्नी के घर से चले जाने के बाद से था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर आठ के लठमार मोहल्ला में एक कारपेंटर ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलवीर उर्फ राजू के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से उपकार नगर का रहने वाला है।
हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की दूसरी पत्नी के बीते दिनों घर से चले जाने से दुख में उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के साले सोनू ने कहा कि करीब दो साल पहले शिवानी की शादी कुलवीर के साथ हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी और दोनों का एक बच्चा भी है। उन दोनों में कभी-कभी झगड़ा भी होता था, लेकिन शुक्रवार को शिवानी घर से चली गई। इसके बाद से ही कुलवीर परेशान रहने लगा। मंगलवार को पड़ोसी युवक जब जिम से वापस आया, तो उसने कुलवीर के शव को फंदे पर लटकता देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।