{"_id":"637d2af5942a7c0aef428dc8","slug":"3-days-remand-of-faridkot-jail-s-havalati-bhola-singh-faridkot-news-pkl469114633","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रेमी हत्याकांड : फरीदकोट जेल के हवालाती भोला सिंह का 3 दिन का रिमांड, गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रेमी हत्याकांड : फरीदकोट जेल के हवालाती भोला सिंह का 3 दिन का रिमांड, गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर रची थी साजिश
विज्ञापन
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या मामले की साजिश रचने के आरोप में जिला पुलिस ने यहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल के हवालाती व गांव जीवनवाला निवासी भोला सिंह का अदालत से तीन दिन के रिमांड हासिल किया है। मंगलवार को जिला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के आधार पर आरोपी को जेएमआईसी की अदालत में पेश किया था और पुलिस के आग्रह पर अदालत ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजने का आदेश सुनाया।
जानकारी के अनुसार कोटकपूरा में 10 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की गोलियां मारकर हत्या की गई थी और पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में ही रची गई थी। पड़ताल के आधार पर पुलिस ने जेल में बंद मोगा जिले के गांव मुनावा निवासी हरजिंदर सिंह राजू और भोला सिंह नामक हवालातियों को केस में नामजद किया था।
दोनों हवालातियों ने हत्या की वारदात के लिए फरीदकोट के दोनों शूटरों भूपिंदर सिंह गोल्डी व मनप्रीत सिंह मनी का कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ संपर्क करवाया था। इनमें से हरजिंदर सिंह राजू को पुलिस ने पहले ही रिमांड पर ले लिया था जबकि मंगलवार को भोला सिंह को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया। पुलिस के अनुसार हवालाती भोला सिंह, केस में गिरफ्तार शूटर मनप्रीत सिंह मनी का करीबी रिश्तेदार है और उस पर पहले भी गांव डग्गो रोमाना के रहने वाले बेअदबी केस के एक अन्य आरोपी शक्ति सिंह की रेकी करने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
शूटर जतिंदर जीतू को फरीदकोट लाने की तैयारी
उधर, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की तरफ से गिरफ्तार तीन शूटरों में से दोनों नाबालिगों को फरीदकोट लाया जा चुका है लेकिन तीसरे शूटर हरियाणा के रोहतक निवासी जतिंदर जीतू को दिल्ली की अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब जिला पुलिस ने उसे भी फरीदकोट लाने की तैयारी कर ली है और उसका फरीदकोट की अदालत से प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया जा चुका है। इसके अलावा जयपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार शूटर रोहतक के ही रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को भी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फरीदकोट लाया जाएगा।