फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   24 thousand liters of raw liquor caught from Sutlej river in Firozpur

सतलुज दरिया से पकड़ी 24 हजार लीटर कच्ची दारू

Sun, 18 Oct 2020 04:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
24 thousand liters of raw liquor caught from Sutlej river in Firozpur
फिरोजपुर में पुलिस ने सतलुज दरिया से पकड़ी कच्ची दारू। - फोटो : FIROZPUR
आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सतलुज दरिया में बने टापूओं व आसपास के क्षेत्रों में छापा मारकर 24 हजार 100 लीटर कच्ची दारू पकड़ी। 578 शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थाना सदर, ममदोट, थाना सिटी व आरिफके पुलिस ने रविवार को सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग के एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सीमांत गांव झुग्गे निहंगा वाले के पास सतलुज दरिया के बीच बने सरकंडों के टापू में कच्ची दारू छिपाई गई है। आरोपी जागीर सिंह, बुल्ला व राजू वासी झुग्गे निहंगा वाले कच्ची दारू बनाकर बेचते हैं। ये लोग टापू से कच्ची दारू लाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर वहां से 24 हजार लीटर कच्ची दारू और शराब की अवैध पांच सौ बोतलें बरामद कीं। आरोपी पुलिस को देख कर वहां से भाग निकले। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह ममदोट पुलिस ने सीमांत गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ में आरोपी जज सिंह के घर में छापा मारा। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस को वहां से सौ लीटर कच्ची दारू और अवैध शराब की 20 बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा थाना आरिफके पुलिस ने गांव आरिफके की दाना मंडी में दबिश देकर कच्ची दारू बेचते हुए आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से शराब की आठ बोतलें बरामद र्हुइं। वहीं थाना सिटी पुलिस ने सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज के नजदीक एक कार से अवैध शराब की 50 बोतलें पकड़ी है। आरोपी कुलविंदर सिंह वासी रूकना मुगला सीमांत गांव अलीके से कच्ची दारू लाकर बेच रहा था। पुलिस ने कुलविंदर को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed