{"_id":"6251b543a1454f51237d4497","slug":"2329-sacks-of-wheat-missing-from-the-warehouse-worth-29-50-lakh-inspector-suspended-kapurthala-news-pkl4471640193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से 29.50 लाख की 2329 बोरी गेहूं गायब, इंस्पेक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम से 29.50 लाख की 2329 बोरी गेहूं गायब, इंस्पेक्टर सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। कस्बा भुलत्थ स्थित पनसप विभाग के गोदाम से 29.50 लाख रुपये कीमत की 2329 बोरी गेहूं गायब होने के मामले में इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। विभाग की शिकायत पर थाना भुलत्थ की पुलिस ने सस्पेंड इंस्पेक्टर के खिलाफ गबन का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पनसप के जिला मैनेजर दिलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भुलत्थ में विभाग के गोदाम में गेहूं रखा था। गोदाम की देखरेख की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर पंकज वासदेव निवासी मॉडल टाउन खंडवाला अमृतसर की थी। विभाग ने कुछ समय पहले गोदाम की जांच तो वहां पर गेहूं में गड़बड़ी होने का अंदेशा हुआ। इस पर मामला मुख्यालय पहुंच गया। जब विभागीय जांच का दौर तेज हुआ तो इंस्पेक्टर पंकज वासदेव ने जांच में सहयोग नहीं किया। जांच के दौरान गोदाम से 2329 बोरी गेहूं कम मिला, जिसकी कीमत लगभग 29 लाख 31 हजार 943 रुपये बनती है।
इस बारे में इंस्पेक्टर पंकज वासदेव ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। डीएसपी भुलत्थ अमरीक सिंह ने जांच के बाद केस दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएसपी अमरीक सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।