फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पढ़ाई में थी नालायक, बॉलीवुड में ‘लायक’ : उपासना सिंह

पढ़ाई में थी नालायक, बॉलीवुड में ‘लायक’ : उपासना सिंह

Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई में थी नालायक, बॉलीवुड में ‘लायक’ : उपासना सिंह
पढ़ाई में थी नालायक, बॉलीवुड में लायक: उपासना सिंह
विज्ञापन

‘द कपिल शर्मा शो’ की ‘बुआ’ बोलीं, बच्चों को रुचि के अनुरूप रोजगार चुनने का मिले अधिकार
कपूरथला।
‘द कपिल शर्मा शो’ की ‘बुआ’ व बॉलीवुड की विख्यात उपासना सिंह ने कहा कि वह पढ़ाई में नालायक थीं, लेकिन अभिनय के बचपन के शौक ने उन्हें बॉलीवुड में ‘लायक’ बना दिया। बड़ी बहन बहुत होशियार थी, उनके पास बहुत डिग्री हैँ और वह शिक्षा में फिसड्डी थी। इस वजह से उन्होंने जितनी कक्षाएं पढ़ीं, उतने ही स्कूल बदले। वह रविवा को कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड में अनुभव एजुविस्टा का शुभारंभ करने आई हुईं थीं। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि रुचि के अनुसार ही बच्चे को पढ़ाई और रोजगार चुनने दिया जाना चाहिए। इसकी साक्षात मिसाल वह खुद हैं। उनके माता-पिता ने पहले तो उन्हें काफी रोका-टोका, समझाया, लेकिन उनकी अभिनय की जिद को उन्होंने मान लिया। जिसे उन्होंने साबित करके भी दिखाया है। इससे पहले अदाकारा उपासना सिंह, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की धर्मपत्नी पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा और डा. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर के डायरेक्टर डा. ललित कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से अनुभव एजुविस्टा का उद्घाटन किया।

बालीवुड की अदाकार उपासना सिंह ने कहा कि पंजाब की बेटी होने के कारण उन्हें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियों से बेहद प्यार है और यहां आकर उनको अपनापन महसूस होता है। उन्होंने बताया कि उनका रुझान शुरू से ही फिल्मों में जाने का था और आज वह जिस स्थान पर है, वहां पहुंच कर खुशी महसूस हो रही है। राजबंस कौर राणा ने कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक का हमराही बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए बच्चों का कंप्यूटर और आधुनिक तकरीनों में दक्ष होने से पंजाब व देश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान अतिथियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में से मेरिट में आए कपूरथला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। उच्च पदों पर विराजमान संस्था के पुराने विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। अनुभव एजुविस्टा के डायरेक्टर रमन जैदका और मैडम मंजू जैदका ने कहा कि उनकी संस्था अब तक 5000 से अधिक विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षित कर चुकी है। इस अवसर पर डा. रणबीर कौशल, डा. निहारिका जैदका, रजिंदर कौड़ा, पवन अग्रवाल, प्रो. आदर्श, डा. सारिता शर्मा, डा. रजत कौशल, सुनीता जुल्का, पार्षद नामदेव अरोड़ा, सतपाल मेहरा, डा. विक्रम आनंद, प्रिंसिपल सरबजीत कौर धीर, प्रो. सरबजीत सिंह धीर, प्रिंसिपल अरविंदर सिंह सेखों, डा. अनुराग शर्मा व गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed