{"_id":"599b111b4f1c1b15738b45ad","slug":"21503334683-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में पहुंचे स्वाईन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में पहुंचे स्वाईन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले
बीमारी के शक में सिविल अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
महानगर के सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज दाखिल किए गए हैं। नोडल अफसर डॉ. तरसेम लाल ने कहा कि इन तीनों मरीजों को शक के आधार पर भर्ती किया गया है। अभी इन तीनों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि हो सकती है।
उन्होंने कहा कि बीमारी को लेकर सेहत विभाग भी पूरी तरह से चौकस है। सिविल अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इसमें स्पेशल वार्ड बनाने से वहां वेंटिलेटर की सुविधा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दरअसल कुछ दिन पहले इस बीमारी के चलते 30 साल के व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इसके चलते सिविल अस्पताल प्रबंधन इस विषय पर गंभीर नजर आ रहा है। मृतकों की पहचान बलविंदर कुमार, गांव टाहली के तौर पर हुई थी।