फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   -द् हिन्दू को-ऑपरेटिव बैंक एनपीए मामला-

-द् हिन्दू को-ऑपरेटिव बैंक एनपीए मामला-

Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
-द् हिन्दू को-ऑपरेटिव बैंक एनपीए मामला-
50 करोड़ एनपीए वाले 24 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी, कार्रवाई जीरो
विज्ञापन

अब तक 49 डिफाल्टरों में से 3 को गिरफ्तार करवा पाया बैंक प्रबंधन, 5.80 करोड़ की रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। निर्धारित समय में कर्ज नहीं चुकाने वाले 24 अन्य डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट द हिंदू कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधन ने वीरवार को जारी किए। इन 24 लोगों ने बैंक के 50 करोड़ रुपये दबा रखे हैं। बैंक प्रबंधन अब तक 3 किश्तों में 49 डिफाल्टरों के अरेस्ट वारंट इश्यू कर चुका है। लेकिन गिरफ्तारी केवल 3 लोगों की हो सकी है। बैंक प्रबंधन की इस कार्यप्रणाली पर शेयर होल्डरों ने सवाल खड़े किए हैं। शेयर होल्डरों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन केवल खाताधारकों को शांत करने के लिए ड्रामा रच रहा है। दूसरी ओर रिकवरी के लिए ऐसे अधिकारियों को लगाया गया है। जिनके कार्यकाल में गलत तरीके से लोन बांटे गए। अब तक 49 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। बड़ा सवाल उठा है कि इनमें से अधिकतर डिफाल्टर सरेआम शहर में घूम रहे हैं। बैंक रिकवरी टीमें डिफाल्टरों को दबोचने में नाकाम साबित हुई हैं।

शेयर होल्डरों ने सीबीआई जांच की रखी मांग
वीरवार को शेयर होल्डर एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर बैठक की। प्रधान बीडी शर्मा ने स्पष्ट किया कि बैंक प्रबंधन फिलहाल सही दिशा में काम नहीं कर रहा। बैंक प्रबंधन ने अगर जल्द ही डिफाल्टरों को अरेस्ट नहीं किया तो एसोसिएशन सड़कों पर उतर आएगी। डिफाल्टर शहर में ही हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। बैंक के कामकाज को देखकर लग रहा है कि यह रिकवरी नहीं बल्कि मजाक हो रहा है। एसोसिएशन ने डिप्टी रजिस्टरार सुक्खा सिंह को एसोसिएशन द्वारा निश्चित की गई मांगों संबंधी एक महत्वपूर्ण ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि ज्ञापन में प्रस्तुत मांगों और सुझावों के अनुसार डिप्टी रजिस्टरार से कहा गया है कि दोषी कर्जदारों पर कानून के अनुसार कार्रवाई करके सख्ती से रकम वसूली जाए। इसके अलावा समूचे प्रकरण की सीबीआई द्वारा जांच करवाई जाए। एसोसिएशन के उप प्रधान एसएस बावा, अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विजयशर्मा, बीआर गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र काला, केवल कृष्ण, प्रदीप मल्होत्रा, मोतीराम, वीरेंद्र सागर, सूक्ष्म बाला, अशोक कुमार इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:-5-बैंक अधिकारी से जानकारी लेते डिप्टीरजिस्टरार सुक्खा सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed