{"_id":"5a4bb7c44f1c1b10788b61f9","slug":"201514911684-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बड़ने के कारण डीसी ने बदला स्कूलों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बड़ने के कारण डीसी ने बदला स्कूलों का समय
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी बढ़ी, डीसी ने बदला स्कूलों का समय
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नया साल शुरू होते ही सभी स्कूल खुल गए हैं लेकिन कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए डीसी वरिंदर कुमार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को डीसी की ओर से जारी आदेश में स्कूल लगने का समय सुबह 10.30 बजे निर्धारित किया गया है। डीसी ने स्कूल लगने का समय तो तय कर दिया है लेकिन छुट्टी होने का समय तय करना स्कूल प्रबंधकों पर छोड़ दिया गया है। स्कूल अपने हिसाब से बच्चों की दोपहर के समय छुट्टी कर सकते हैं लेकिन सभी स्कूलों को सुबह स्कूल का समय 10.30 बजे ही रखना होगा। डीसी वरिंदर कुमार ने बताया कि इन आदेशों को न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी का कहना है कि इस बारे में पुलिस कमिश्नर और जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि वह इस आदेश के पालन को यकीनी बनाएं।