{"_id":"68e6479c6c3dd428e80a7bfd","slug":"2-died-in-road-accident-at-punjab-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरीए से भरे ट्रक में घुसी बलेनो कार, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, जालंधर-अमृतसर एनएच पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सरीए से भरे ट्रक में घुसी बलेनो कार, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, जालंधर-अमृतसर एनएच पर हुआ हादसा
Wed, 08 Oct 2025 04:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:45 PM IST
सार
पंजाब में एक बलेनो कार सरिए से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अचानक ब्रेक लगाने से कार सरिस से भरे ट्रक में जा घुसी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के करतारपुर और दयालपुर के बीच एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब अमृतसर की ओर जा रही एक बलेनो कार आगे चल रहे सरीए से लदे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान चांद उम्र 22 साल पुत्र अनिल कुमार और निखिल शर्मा उम्र 21 साल पुत्र सुदेश शर्मा के तौर पर हुई है। दोनों अमृतसर को रहने वाले थे। घायलों में शुभम पुत्र मोहन लाल, कोहली और रुद्रा शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और सड़क पर हल्की धुंध के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन