फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पठानकोट से डलहोजी रोड रेलवे स्टेशन तक बनेगा एलिवेटेड रेल ट्रेक

पठानकोट से डलहोजी रोड रेलवे स्टेशन तक बनेगा एलिवेटेड रेल ट्रेक

Sat, 23 Feb 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट से डलहोजी रोड रेलवे स्टेशन तक बनेगा एलिवेटेड रेल ट्रेक
‘पठानकोट से डलहौजी रोड तक बनेगा एलिवेटेड ट्रैक’
विज्ञापन

करीब 227 करोड़ की आएगी लागत, पठानकोट की बड़ी मांग होगी पूरी: विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के डलहौजी रोड रेलवे स्टेशन को फिर से चालू करने व शहर से गुजरी रेल लाइन को एलिवेटेड रेल ट्रैक में तब्दील करने के 226.77 करोड के प्रोजेक्ट के लिए रेलवे ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यह जानकारी विधायक पठानकोट अमित विज ने दी। विधायक ने सीएम कैप्टन और सांसद सुनील जाखड़ का धिन्यवाद किया है।
विधायक ने कहा कि सांसद के प्रयासों से पठानकोट की बहुत बड़ी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका सर्वेक्षण करने के लिए 1 फरवरी को पंजाब सरकार ने कंसलटेंसी इंजीनियर एसोसिएट पंचकूला को काम अलाट करके 34 लाख रुपये पहले ही जारी कर दिए हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में बनते प्रदेश सरकार के हिस्से की अदायगी के लिए भी सीएमने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। विज ने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह ने इस प्रोजेक्ट के होने वाले सर्वेक्षण के लिए 34,00,000 रुपये जारी कर दिए हैं। सांसद सुनील जाखड़ ने लगातार रेल मंत्रालय से संपर्क साधे रखा था कि यह प्रोजेक्ट शुरू हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के प्रयासों के बिना इस प्रोजेक्ट का शुरू होना संभव नहीं था। इस प्रोजेक्ट से शहर के बीच से जाती रेल लाइन को ऊंचा उठाकर बनाया जाएगा। इससे शहर की ट्रैफिक बिल्कुल प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस रेल रूट पर पड़ते 9 फाटकों पर सड़क ट्रैफिक रेल लाइन के नीचे से जाएगा व रेल ट्रैक मेट्रो की तरह ऊपर से गुजरेगा। इससे शहर की घनी आबादी में से जाने वाली रेल लाइन पर कोई अन्य हादसा होने का डर भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। इसी तरह जिले में जहां इससे बड़ा निवेश होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, वहीं जिले में पर्यटन को भी बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने में यह सहायक सिद्ध होगा। विज ने बताया कि रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन ने इसका 226.77 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed