फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की मांग को लेकर ट्रक आप्रेटर गए हड़ताल पर

डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की मांग को लेकर ट्रक आप्रेटर गए हड़ताल पर

Mon, 09 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की मांग को लेकर ट्रक आप्रेटर गए हड़ताल पर
सूबे के एक लाख ट्रक ऑपरेटरों का चक्का जाम
विज्ञापन

डीजल को जीएसटी में शामिल न करने के विरोध में हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सूबे भर के करीब 1 लाख ट्रक ऑपरेटरों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया। वे डीजल को जीएसटी में शामिल न करने, ट्रांसपोर्ट पर जीएसटी स्पष्ट न होने और बढ़ी हुई डीजल की कीमतों के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का आह्वान 36 घंटों के लिए किया गया है।
ऑल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत विभिन्न नीतियों की वजह से टांसपोर्ट क्षेत्र में काफी मश्किलें पैदा हो गई हैं। डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी और रोजाना उतार चढ़ाव ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों को सबसे ज्यादा मार डीजल और टोल खर्च की पड़ती है।
विज्ञापन

देश में जीएसटी को आनन-फानन में लागू तो कर दिया गया, लेकिन जानबूझ कर डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं रखा गया है। अगर सरकार ऐसा करती तो आज डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान न छूती। उन्होंने मांग की है कि डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed