{"_id":"5a4fafe94f1c1b4e198b4fc2","slug":"181515171817-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
एलपीयू ने एलएनआईपीई यूनिवर्सिटी को हराया
एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को 6 दिवसीय आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप (महिला) का शुभारंभ किया गया। इसमें देश की 16 यूनिवर्सिटियों की टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का पहला मैच पूल डी के लिए मेजबान एलपीयू और एलएनआईपीई यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीच में खेला गया। एलपीयू के धुरंधर खिलाड़ियों ने एलएनआईपीई यूनिवर्सिटी को 17-14 गोल के अंतर से हराया।
इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने आरटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी को 33-22 गोल से पराजित किया। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम ने टीएम भागलपुर यूनिवर्सिटी को 16-8 गोल से हराया। पूल सी के लिए मैच में बीएचयू वाराणसी को वाकओवर विजय मिली। इसके अलावा एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा व काकतिया यूनिवर्सिटी वारंगल के बीच, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला व यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर के बीच मैच खेले गए। एलपीयू के डायरेक्टर जनरल एचआर सिंगला ने चैंपियनशिप की शुरुआत की। इस दौरान एलपीयू के डिविजन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन डॉ. सौरभ लखनपाल, स्पोर्ट्स के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वी कौल और एआईयू के ऑब्जर्वर प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल भी मौजूद थे।