{"_id":"5a96e1924f1c1b8a258b4ba5","slug":"171519837586-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में दो कारें आपस में टकराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में दो कारें आपस में टकराईं
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी समेत परिवार के चार लोग घायल
ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दो कारें टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
करतारपुर रोड पर बुधवार को ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में स्विफ्ट डिजायर और एंडीइवर कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में डिजायर चालक पुलिस कर्मी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में दाखिल डिजायर चालक पुलिस कर्मी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह 11 बजे के करीब पत्नी कुलविंदर कौर, छोटी भाभी मनजीत कौर, रिश्तेदार कुलबीर कौर और बेटे बलराज सिंह के साथ क्राइंस्ट किंग कान्वेंट स्कूल गया था। वहां बच्चों के रिजल्ट सुनने के बाद बलजाज की यूकेजी में एडमीशन करवाने के लिए कांजली रोड स्थित जूनियर क्राइस्ट किंग कान्वेंट स्कूल की ओर जा रहा था। उसने मुुड़ने के लिए इंडीकेटर दे दिया।
इस पर उसके पीछे आ रहा ट्रक रुक गया, लेकिन उसके पीछे आ रहा एंडीइवर सवार कुलबीर सिंह ओवरटेक करके तेजी से गाड़ी आगे ले आया और मुड़ रही उसकी कार में टक्कर मार दी। इसमें वह खुद, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर, मनजीत कौर और बलराज घायल हो गए। कुलबीर कौर को मामूली चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कारों को थाना सिटी की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घायल पुलिस कर्मी एक जज का गनमैन है।