फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को मिली राहत

सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को मिली राहत

Mon, 21 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को मिली राहत
टमाटर और प्याज हुए सस्ते
विज्ञापन

सब्जियों के दाम में गिरावट से लोगों में राहत
टमाटर 50 रुपये और प्याज 25 में मिल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बीते कई माह से सब्जियों के बढ़ते दाम से दुखी आम आदमी को इस माह कुछ राहत मिली है। इस माह सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। टमाटर और प्याज के रेट घटे। बीते माह टमाटर 70 से 80 रुपये तक पहुंच गया था, वह 50 रुपये तक आ गया है।
इसके अलावा प्याज के दाम जो 30 रुपये से ऊपर पहुंच गए थे, वह भी कम होकर 24-25 रुपये तक आ गए हैं। दरअसल बाहरी राज्यों में टमाटर और प्याज की अच्छी फसल होने से दाम में गिरावट आई है। थोक सब्जी विक्रेता और सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रछपाल बब्बू का कहना है कि इस समय नासिक से प्याज तो आ ही रहा है, बल्कि टमाटर की भी खूब आमद शुरू हो गई है। नासिक से टमाटर आने से सूबे में इसके दाम गिरे हैं। इसके अलावा नासिक और राजस्थान से प्याज की भी काफी आमद शुरू हो गई है। इस समय नासिक से आने वाला प्याज 22 से 24 रुपये और राजस्थान से आने वाला प्याज 15 से 17 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं गोभी के दाम में कमी नहीं आई है। इस समय भी गोभी 40 से 45 रुपये किलो बिक रही है। मटर के भी ज्यादा आमद न होने से इसका भाव 55 से 60 रुपये तक स्थिर होकर रह गया है। शिमला मिर्च के दाम भी 35 से 40 रुपये तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाहरी राज्यों से प्याज व टमाटर की आमद होती रही तो इसके दाम और गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed