{"_id":"5998786d4f1c1ba67f8b4581","slug":"171503164525-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के कर्ज माफी का वादा नहीं हुआ पूरा : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के कर्ज माफी का वादा नहीं हुआ पूरा : बादल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसानों की कर्जमाफी का वादा अधूरा: बादल
अमर उजाला ब्यूरो
लंबी (मुक्तसर)।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय किसानों के साथ किया कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया है। किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हुए पड़े हैं, जो चिंता का विषय है। सरकार को किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। बादल ने यह बोत शनिवार को लंबी विधानसभा हलके के गांवों के दौरे दौरान प्रेसवार्ता में कही।
बादल हलके के गांव घुमियारा, लंबी, किल्लियांवाली आदि में लोगों के सुख-दुख में शरीक होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार को न तो किसानी से कोई मतलब है, न खेती से और न ही पंजाब से। कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार बनी ली है और अब सिर्फ लोगों को लूटने पर लगे हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज भी कई तरह का होता है। बैंकों का कर्ज, आढ़तियों का कर्ज व अन्य कर्ज। सरकार ने चुनाव के समय किसानों के सभी कर्जे माफ करने का वादा तो कर दिया, मगर अब यह कर्ज माफ कैसे करेगी क्योंकि आढ़तिए अपना कर्जा क्यों छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि खेती को मुनाफे का धंधा बनाए। खेती अब पहले की तरह मुनाफे का सौदा नहीं रहा। बादल बोले कि उनकी सरकार के समय किसानों से ट्यूबवेल के रुपये नहीं लिए जाते थे। कैप्टन सरकार को भी किसानों को सहूलियतें प्रदान करनी चाहिए। इस मौके पर तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, विक्की मिड्ढूखेड़ा, अवतार सिंह वनवाला मौजूद थे।