{"_id":"5c9cfc2cbdec2214435fbf1f","slug":"161553792044-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं का पेपर देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं का पेपर देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, 2 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं का पेपर देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
डिफेंस रोड पर करोली मोड़ के पास हुआ हादसा, 2 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डिफेंस रोड पर मामून-मनवाल रोड स्थित करोली मोड़ पर दसवीं का पेपर देकर लौट रहे 16 वर्षीय कुठेड़ निवासी सोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत गई। जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर है और तीसरे को मामूली चोटें आई हैं।
सोहन के पिता वीर सिंह ने मामून पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि 25 मार्च की दोपहर को सोहन अपने दोस्तों रितिक चौहान और राहुल के साथ करोली स्कूल में पेपर देने गया था। वहां से वापिस लौटते समय करोली मोड़ के पास उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तीनों गिर गए। हादसे में सोहन को सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे पहले पठानकोट के अमनदीप अस्पताल और फिर हालत नहीं सुधरने के बाद अमृतसर अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। वहीं रितिक चौहान के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जिसके कारण उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जबकि राहुल को मामूली चोटें आई हैं। थाना मामून की पुलिस जांच में जुटी हुई है।