फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेलमंत्री ने फिरोजपुर खेल विभाग में सामान के लेन-देन पर लगाई पाबंदी

खेलमंत्री ने फिरोजपुर खेल विभाग में सामान के लेन-देन पर लगाई पाबंदी

Mon, 30 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खेलमंत्री ने फिरोजपुर खेल विभाग में सामान के लेन-देन पर लगाई पाबंदी
खेलमंत्री ने फिरोजपुर खेल विभाग में सामान के लेनदेन पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन

विभाग में चल रही है घपलेबाजी, स्टेडियम से हो चुका सामान गायब
ग्राउंड सुपरवाइजर माहला ने खेलमंत्री को दी घपलेबाजी की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जिले के खेल विभाग में चल रही घपलेबाजी को देखते हुए खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने विभाग में सामान और पैसों के लेनदेन पर पाबंदी के आदेश दिए हैं। जब तक विभाग में चल रही घपलेबाजी की जांच-पड़ताल पूरी नहीं हो जाती तब तक पाबंदी लगी रहेगी।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम के ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला ने रविवार को खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को विभाग में चल रही घपलेबाजी की शिकायत दी थी। उसी के बाद सोढ़ी ने मौखिक तौर पर विभाग के खेल अधिकारी व अन्य मुलाजिमों को आदेश दिए हैं कि जब तक घपलेबाजी की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी को भी खेल का सामान नहीं देना। विभाग में पैसों का लेन-देन भी नहीं करना है। खेल अधिकारी को साफ कहा गया है कि उनके आदेश के बाद विभाग से कोई सामान इधर से उधर हुआ उसकी खैर नहीं है। उल्लेखनीय है कि स्टेडियम से हॉकी एस्ट्रोट्रफ और लोहे के बोर्ड गायब हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब होने की बात कही जा रही है। किसी महिला की शिकायत पर खेल डायरेक्टर चंडीगढ़ ने फिरोजपुर के खेल अधिकारी को चंडीगढ़ बुलाया है। मामले में ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला को भी डायरेक्टर ने दो मई को चंडीगढ़ पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed