{"_id":"5a9833324f1c1b8e328b4d05","slug":"161519924018-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता शिकायतें दूर करने में फिरोजपुर छठे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता शिकायतें दूर करने में फिरोजपुर छठे नंबर पर
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता शिकायतें दूर करने में फिरोजपुर छठे नंबर पर
स्कोर सुधारने हेतु नगर पालिकाओं की समय सीमा 28 फरवरी से बढ़कर हुई दस मार्च
नगर काउंसिल की कार्यप्रणाली से सबसे ज्यादा असंतुष्टों की संख्या श्रीमुक्तसर साहिब की
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
स्वच्छता स्कोरिंग में एसएएस नगर मोहाली टॉप पर, दूसरे स्थान पर बाठिंडा व तीसरे स्थान पर जालंधर है, जबकि सबसे निचले पायदान पर बरनाला है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत एक से दस लाख की आबादी व प्रदेश के सभी अमृत प्रोजेक्ट वाले कुल 14 नगर पालिकाओं की जारी की गई स्वच्छता स्कोरिंग में फिरोजपुर को छठां स्थान मिला है।
2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण में गंदे शहरों में सुमार रहने वाले श्रीमुक्तसर साहिब व अबोहर की हालात में इस बार भी स्कोरिंग के तहत सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। उक्त दोनों नगर पालिकाओं के स्वच्छता कार्यक्रमों पर लोग खुश नहीं है, जिसका सबूत स्वच्छता एप पर लोगों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया के उपरांत स्कोर जारी किया गया है, जिसमें दोनों शहरों को .60 व .60 नंबर मिले है, जबकि फिरोजपुर को 384.30 नंबर लोगों द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए गए है जबकि मोहाली को 1418 नंबर मिले है।
नगर काउंसिल फिरोजपुर के नोडल अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि स्वच्छता एप के तहत नगर पालिका परिक्षेत्र में आने वाले कुल मकानों में रहने वाले लोगों में से दस फीसदी लोगों द्वारा एप डाऊनलोढ़ करना अनिवार्य था, इसके लिए पहले अभियान के तहत 28 फरवरी तक की समय सीमा दी गई थी, जिसे बढ़ाकर अब दस मार्च कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर नगर काउंसिल परिक्षेत्र में पिछले तीन महीने में एक हजार लोगों ने स्वच्छता को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई, जिसमें से सौ फीसदी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक से दस लाख आबादी व अमृत प्रोजेक्ट वाले शहरों की स्वच्छता रैंकिग
1. एसएएस नगर- 9711.40,
2. बठिंडा - 7098.60,
3. जालंधर- 4326.20,
4. होशियारपुर- 2853.20,
5. पटियाला- 2758.70,
6. फिरोजपुर- 2242.80,
7. पठानकोट- 1578.60,
8. मोगा- 1200.50,
9. खन्ना- 1065.10,
10. श्रीमुक्तसरसाहिब-796.30,
11. अबोहर- 667.10,
12. बटाला- 616.70,
13. मलेरकोटला- 565.40,
14. बरनाला- 472.20,
अबोहर व मुक्तसर के लिए चिंताजनक स्कोर
स्वच्छता अभियान के तहत जारी की गई स्कोरिंग सूची में अबोहर व मुक्तसर नगर पालिकाओं की कार्यप्रणाली पर शहरवासियों ने जो प्रतिक्रिया दी है वह निराशाजनक है, यह दोनों शहर गत वर्ष की देश व्यापी रैंकिंग में निचले पायदान पर थे। पंजाब के गंदे शहरों में शुमार दोनों शहरों में स्वच्छता लाने के लिए उक्त दोनों नगर पालिकाओं व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बड़े स्तर पर कार्य किया गया, लेकिन उन कार्यों का सार्थक असर न दिखाई देने से गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है।