{"_id":"5a9591ee4f1c1b78028b6d5b","slug":"161519751662-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 अतिसंवेदनशील परीक्षा सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरों की निगाहें होगीं विद्यार्थियों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 अतिसंवेदनशील परीक्षा सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरों की निगाहें होगीं विद्यार्थियों पर
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 12वें के 34 सौ विद्यार्थी देंगे अंग्रेजी विषय की परीक्षा
सेंटर में नकल होने पर इंचार्ज पर होगी कार्रवाई : डीईओ
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बुधवार से 12वीं की शुरू होने जा रही परीक्षा के लिए जिले में 84 परीक्षा सेंटर स्थापित किए हैं। इनमें से 11 सेंटरों पर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर होगी। क्योंकि यह अतिसंवेदनशील सेंटरों में शामिल हैं। जिले में 12वीं के करीब 3400 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह जानकारी डीईओ (सेकेंडरी) नेक सिंह ने दी।
डीईओ नेक सिंह ने बताया कि नकल रोकने के लिए विभाग की ओर से पांच उड़नदस्ते गठित किए हैं। इसके अलावा एक कंट्रोल रूप बनाया गया है। हर सेंटर में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों को पहले से ही अवगत करवाया दिया है कि सेंटर में नकल करता कोई भी विद्यार्थी पकड़ा गया उक्त सेंटर के इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 84 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 11 सेंटर अतिसंवेदनशील हैं। इन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पांच उड़नदस्ते हर सेंटरों पर दबिश देंगे। यह उड़नदस्ते जितनी देर परीक्षा चल रही है ये अपने वाहनों के जरिये सेंटरों पर छापामारी करते रहेंगे। जिस सेंटर पर नकल चल रही हैं उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देंगे। बुधवार को प्लस टू की अंग्रेजी की परीक्षा है। जिला प्रशासन की ओर से सेंटर के सौ मीटर के दायरे में पांच से अधिक व्यक्ति के इकट्ठे घूमने पर पाबंदी लगा दी गई है।