{"_id":"5d163bf08ebc3e3c6a51ea8e","slug":"156173820417-firozpur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में रखा रिकॉर्ड किया नष्ट, पिछले साल भी लग चुकी है आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में रखा रिकॉर्ड किया नष्ट, पिछले साल भी लग चुकी है आग
Fri, 28 Jun 2019 11:32 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल फिरोजपुर का रिकार्ड फाड़कर नष्ट कर दिया गया है। पिछले साल भी इसी रिकार्ड रूम में आग लगी थी, जिससे कई रिकार्ड जलकर नष्ट हो गए थे। रिकार्ड रूम में रखे जन्म-मृत्यु के रिकार्ड के अलावा एमएलआर व अन्य रिकार्ड 2018 व 2019 के थे। रिकार्ड नष्ट करने वाले व्यक्ति ने दीवार पर चिपकाए कागज पर पंजाबी में लिखा है कि न दियो रिपोर्ट और कुर्सी पर चिपकाए कागज पर लिखा गंदा स्टाफ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी ने रिकार्ड रूम का ताला तोड़कर रात के समय रिकार्ड नष्ट किया। आरोपी कहा से आया और रिकार्ड नष्ट करके कहां गया, सिविल अस्पताल के मुलाजिमों को कुछ नहीं पता चला। रिकार्ड रूम के पास सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनमें से कई खराब है, इसीलिए रिकार्ड रूम में घुसने वाले व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। जिस तरह से रिकार्ड नष्ट किया है, इससे प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति सिविल अस्पताल के एसएमओ आफिस के मुलाजिमों से बहुत ही परेशान था, तभी दीवारों पर लिखकर गया है।
विज्ञापन
रिकार्ड रूम की कीपर दलजीत कौर ने बताया कि वीरवार की शाम वह कमरे को ताला लगा कर गई थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। सुबह चौकीदार ने जब घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचकर देखा कि एसएमओ दफ्तर के बीच में स्थित रिकार्ड रूम का ताला टूटा था। अंदर सभी रिकार्ड व राजिस्ट्रर को फाड़कर फेंका गया।
उन्होंने बताया कि जब वह सुबह रिकार्ड रूम में पहुंची तो एसएमओ दफ्तर के आगे व पीछे के दरवाजे खुले थे। उन्होंने बताया कि यह रिकार्ड 2018 व 2019 के थे, उन्होंने बताया कि इन रिकार्डों को कंप्यूटर में ऑनलाईन भी रखा गया है, जिससे इन्हें दुबारा बनाया जा सकता है, जबकि जेल, कोर्ट व एमएलआर से जुड़ी रिकार्ड अन्य जगह पर वह रखती थी, इसलिए वह पूरी तरह से सेफ है। उन्होंने बताया कि यह घटना वीरवार की रात में अंजाम दी गई है