फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीटों को लेकर असमंजस के बीच एमबीबीएस में दाखिला प्रक्रिया शुरू

सीटों पर असमंजस बरकरार, पंजाब के तीन सरकारी और पांच निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश शुरू

Fri, 28 Jun 2019 12:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीटों को लेकर असमंजस के बीच एमबीबीएस में दाखिला प्रक्रिया शुरू
सांकेतिक तस्वीर

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बढ़ने वाले 10 प्रतिशत सीटों के असमंजस के बीच वीरवार को राज्य के तीन सरकारी और 5 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से नीट परीक्षा-2019 के नतीजे के आधार पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर लिए है। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 2 जुलाई से 5 जुलाई तक की तारीख तय कर दी है। जिसका नतीजा 8 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से जनरल वर्ग से संबंधित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत कोटा दिया था। जिसे पंजाब सरकार ने भी लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर राज्य के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों फरीदकोट, पटियाला और अमृतसर में सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत कोटे के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी है। लेकिन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने पटियाला और अमृतसर को तो सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। लेकिन फरीदकोट कॉलेज को अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।


एमसीआई ने सीटें बढ़ाने के लिए पहले 7 जून तक आवेदन मांगे थे। जिसकी तारीख पहले 11 जून तक बढ़ाई गई। बाद में इसे 24 जून तक कर दिया गया। निजी मेडिकल कॉलेजों में सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत कोटे को लेकर भी असमंजस है। जिसके चलते अब एमसीआई ने सीटें बढ़ाने को लेकर आवेदन की तारीख 28 जून कर दी है। ऐसे हालात में अभी तक मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या तय नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed