फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बेअदबी की घटनाओं के पीछे सुखबीर,सैनी व डेरा प्रमुख की सांठगांठ-एसआईटी

बेअदबी की घटनाओं के पीछे सुखबीर बादल, सैनी व डेरा प्रमुख की सांठगांठः एसआईटी

Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेअदबी की घटनाओं के पीछे सुखबीर,सैनी व डेरा प्रमुख की सांठगांठ-एसआईटी
राम रहीम, सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

कोटकपूरा गोलीकांड की घटना में एसआईटी द्वारा दो दिन पहले फरीदकोट की अदालत में दायर चार्जशीट में बेअदबी की घटनाओं के पीछे तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बीच सांठगांठ होने का दावा किया है।

विज्ञापन

 

एसआईटी के अनुसार तत्कालीन पंजाब सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2015 को राज्य के इंटेलिजेंस चीफ एचएस ढिल्लों का बिना किसी वजह से तबादला कर दिया गया था और उनकी जगह जूनियर रैंक वाले डीआईजी आरके जायसवाल को इंटेलिजेंस चीफ नियुक्त किया गया और उन्हें सीधे डीजीपी पंजाब को रिपोर्ट करने की हिदायत दी गई थी।

विज्ञापन

 

चार्जशीट में लिखा गया है कि इंटेलिजेंस चीफ के तबादले के बाद ही महज 20 दिनों के भीतर बरगाड़ी समेत राज्यभर के अलग-अलग हिस्सों में बेअदबी की 15 घटनाएं सामने आई थी और यह सब साजिश के तहत ही पेश आई थी। एसआईटी के सदस्य व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा जांच के आधार पर तैयार चार्जशीट के अनुसार इंटेलिजेंस चीफ ढिल्लों के तबादले के बाद कई सीनियर अधिकारी उक्त पद पर तैनात होने को तैयार थे। लेकिन एक जूनियर अधिकारी को पद पर तैनात किया गया और उनके नियुक्त होते ही एक के बाद एक बेअदबी की घटनाएं पेश आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल व डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुलाकात को भी सवालों के घेरे में लिया है। यह मुलाकात फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने करवाई थी और दोनों को ( डेरा प्रमुख व अक्षय कुमार) को अपनी-अपनी फिल्मों की क्रमवार पंजाब सरकार व एसजीपीसी से हरी झंडी लेनी थी।
 

इस मुलाकात के बाद ही 24 सितंबर 2015 को डेरा प्रमुख को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मिली और 25 सितंबर को उनकी फिल्म एमएसजी टू रिलीज की गई। इसके बाद 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग भी रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया। एसआईटी के अनुसार इंटेलिजेंस चीफ के तबादले के बारे में जब सुखबीर सिंह बादल व सुमेध सिंह सैनी से पूछताछ की गई थी तो दोनों ही एसआईटी को संतुष्ट नहीं करवा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed