फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मानदेय कटौती से नाराज आंगनबाड़ी वर्करों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

मानदेय कटौती से नाराज आंगनबाड़ी वर्करों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 May 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मानदेय कटौती से नाराज आंगनबाड़ी वर्करों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
मानदेय कटौती के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नवांशहर। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने मानदेय में की गई कटौती के विरोध में शुक्रवार को विधायक अंगद सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र सौंपने के बाद आंगनबाड़ी यूनियन नेत्री जसविंदर सोढ़ी ने बताया कि कैप्टन सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों तथा हेल्परों को सुविधाएं तो क्या देनी हैं, उल्टे केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई मानभत्ते की राशि (आंगनबाड़ी वर्करों का 600 व हेल्परों के 300 रुपये) में कटौती कर ली गई है। केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों का 1500 व हेल्परों का 750 रुपये बढ़ाया था। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से अपने हिस्से का 40 प्रतिशत शेयर देने से इंकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके मान भत्ते में 40 प्रतिशत शेयर डालकर जल्द से जल्द जारी करें, अन्यथा वे अपने संघर्ष को तेज करेंगे और चुनावों में कांग्रेस का बायकाट करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रधान परमजीत कौर, रमनदीप कौर, सर्कल प्रधान पिंकी, अमरजीत, कमलजीत, रमा रानी, शीला रानी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed