फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेज आंधी और बरसात से गेहूं की फसल को भारी नुक्सान

तेज आंधी और बरसात से गेहूं की फसल को भारी नुक्सान

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी और बरसात से गेहूं की फसल को भारी नुक्सान
बिजली और टेलीफोन सेवाएं प्रभावित, सैकड़ों पेड़ धराशायी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सोमवार देर शाम धूल भरी आंधी के साथ हुई तेज बारिश से गेहूं की अगेती फसल जमीन में बिछ गई। इससे उसके उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा। वहीं शहर के निचले क्षेत्र में जलभराव हो गया जबकि बिजली और टेलीफोन सेवाएं भी ठप हो र्गइं। आंधी के कारण पेड़ टूटने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई और शहर में लगे सैकड़ों की संख्या में फ्लैक्स बोर्ड भी टूटकर चकनाचूर हो गए। अधिकतर क्षेत्रों में सारी रात बिजली बंद रही।
सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहने के बाद शाम करीब 6 बजे अचानक बादल छाने लगे। देखते ही देखते धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई। इसके साथ ही करीब डेढ़ घंटे तक चली बरसात से सड़कें जलमग्न हो गई। रात करीब 10 बजे तक बरसात जारी रही। आंधी के कारण पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे जिससे कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। कई क्षेत्रों में तारें टूटने से रात भर बिजली गुल रही। शहर के निचले क्षेत्रों में जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर गांव डंगरखेड़ा के किसान महेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, कृष्ण कुमार, अजीमगढ़ निवासी प्रेम कुमार, केवल कुमार, राम लाल व रामपाल ने बताया कि आंधी और बरसात के कारण गेहूं की फसल जमीन में गिर गई है। इसके अलावा सरसों की फसल के लिए यह बरसात बेहद ही नुकसानदायक साबित होगी। हालांकि गेहूं की पछेती फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों के अनुसार इस बरसात से फसलों में एक सिंचाई पानी का लाभ हुआ है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व वीरवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दो और चार मार्च को भी बरसात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed