{"_id":"5c7173cebdec2211d240cb66","slug":"151550939086-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट जिले के 50 स्कूलों में बिना विरोध ॐपढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाबॐ की टेस्टिंग मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट जिले के 50 स्कूलों में बिना विरोध ॐपढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाबॐ की टेस्टिंग मुकम्मल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 स्कूलों में बिना विरोध ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ की टेस्टिंग मुकम्मल
कोई विरोध नहीं दिखा, अध्यापक संगठनों के नेता खुद करते दिखे टेस्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब के सरकारी स्कूलों में चल रही ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ प्रोजेक्ट के अंतिम पड़ाव पर विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जा रही हैं। ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है। कल से शुरू हुए इस वार्षिक टेस्टिंग में 50 सरकारी प्राइमरी स्कूलों को चुना गया था, वहां शांतिपूर्वक टेस्ट मुकम्मल हो गया है। अध्यापकों की ओर से इम्तिहान लेने के लिए स्कूलों में आई टीमों का पूरा सहयोग किया गया। यहां तक कि अध्यापक संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी वार्षिक इम्तिहान लेते देखे गए। इस दौरान गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के जिला महासचिव बोधराज सरकारी एलिमेंट्री स्कूल खुशी नगर में ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ का वार्षिक इम्तिहान लेते हुए दिखाई दिए। वहीं पंजाब के अध्यापक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन पठानकोट में ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ के वार्षिक इम्तिहान का विरोध देखने को नहीं मिला।
50 स्कूलों में टेस्टिंग मुकम्मल - डीईओ
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) कुलवंत सिंह ने बताया कि जिले में ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ की टेस्टिंग का कोई विरोध नहीं हुआ है। दूसरे दिन तक जिले के 50 स्कूलों में टेस्टिंग शांतिपूर्वक से मुकम्मल हो गई है। कोई भी विरोध सामने नहीं आया और ना ही भविष्य में आने की कोई संभावना है।
फोटो:-3-गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के जिला महासचिव बोध राज एलिमेंट्री स्कूल खुशी नगर में वार्षिक परीक्षा लेते हुए।