{"_id":"5b9008c8867a557eaa4dcc11","slug":"151536166088-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ मिनटों की हुई बारिश से जालंधर हुआ पानी-पानी, सीवरेज सिस्टम की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ मिनटों की हुई बारिश से जालंधर हुआ पानी-पानी, सीवरेज सिस्टम की खुली पोल
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मिनट की बारिश से जालंधर पानी-पानी
नगर निगम के सीवरेज सिस्टम की खुली पोल
बस स्टैंड में पानी भरने से परेशान हुए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बुधवार दोपहर को हुई कुछ मिनटों की बारिश से शहर के तमाम इलाके बरसाती पानी से भर गए। दोपहर करीब 12.30 बजे तेजी के साथ शुरू हुई बारिश महज 20-25 मिनट के बाद रुक गई। बारिश ने नगर निगम के सीवरेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी।
बारिश की वजह से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं दोपहर के समय हुई बारिश के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कुछ मिनटों की हुई बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई। इसके बाद पूरा दिन कभी आसमान में बादल छा रहे थे तो कभी धूप निकल रही थी। बारिश से जालंधर का बस स्टैंड अंदर और बाहर से पानी से भर गया। इससे यात्रियों को आने-जाने में समस्या झेलनी पड़ी। वहीं पुलिस लाइन रोड, पटेल चौक, 120 फुटी रोड, ओल्ड रेलवे रोड, मिट्टू बस्ती, बस्ती बावा खेल रोड, दोमोरिया पुल, इकहरी पुली इत्यादि इलाके बरसाती पानी से भर गए। शहर के तमाम इलाकों में सीवरेज सिस्टम पुराना होने के कारण बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। शहर के 120 फुटी रोड, दोमोरिया पुल, इकहरी पुली इत्यादि पर पानी खड़े होने की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। इन जगहों पर बरसाती पानी इतना भर जाता है कि लोगों का इस रास्ते से आना-जाना ही बंद हो जाता हैं। कितने सालों से चल रही इस समस्या का निगम प्रशासन अब तक कोई समाधान नहीं कर पाया हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।