फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दम तोड़ने लगी किसानों की राष्ट्रव्यापी गांव बंद हड़ताल .

दम तोड़ने लगी किसानों की राष्ट्रव्यापी गांव बंद हड़ताल .

Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
दम तोड़ने लगी किसानों की राष्ट्रव्यापी गांव बंद हड़ताल .
पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस की देखरेख में लगी सब्जी मंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 4 दिन ही दम तोड़ने लगी है। इसका मुख्य कारण इस हड़ताल को आढ़तियों, सब्जी विक्रेताओं का समर्थन न मिलना व किसान नेताओं का धक्केशाही पर उतर आना माना जा रहा है।

आढ़तियों व सब्जी विक्रेता के कहने पर जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान लगा दिए गए हैं। मंडी के भीतर पुलिस व पैरा मिल्ट्री फोर्स को लगाकर हड़ताली किसानों को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस व पैरा मिल्ट्री फोर्स के पहरे में ही सोमवार को सब्जी मंडी लगी और लोगों ने खरीदारी भी की। इस बीच हड़ताली किसान व आम जनता हैरान थी कि आढ़ती व विक्रेता सब्जी मंगवा कहां से रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह सब्जियां कोल्ड स्टोरों से आ रही हैं। कुछ ऐसे आढ़ती भी हैं, जो की किसी तरह से बाहरी प्रदेशों से भी सब्जियां मंगवा रहे हैं। इस हड़ताल के दौरान अगर दूध की बात करें तो रविवार व सोमवार को लोगों को दूध की सप्लाई मिलने में कोई दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed