{"_id":"5aeddfe84f1c1b46098b82a4","slug":"151525538792-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवर डोज लेने से हुई व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की ओवर डोज लेने से हुई व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 05 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की ओवर डोज लेने से युवक की मौत
पुलिस ने दोस्त के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
एक व्यक्ति गांव लोहके कलां में रहने वाले अपने दोस्त के साथ अमृतसर हरमंदिर साहिब माथा टेकने गया था लेकिन नशे की ओवरडोज लेने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि जिस दोस्त के साथ वह गया था उसने उसे घर या अस्पताल ले जाने की बजाय गांव वरपाल के पास फेंक दिया। थाना मक्खू पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
उत्तम सिंह (28) पुत्र कुलवंत सिंह वासी गांव लोहके कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई हिम्मत सिंह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त मोहन सिंह पुत्र मेला सिंह के घर जाते समय यह कह कर गया था कि वे लोग अमृतसर हरिमंदर साहिब माथा टेकने जा रहे हैं। मोहन का तीन मई रात को टेलीफोन आया कि हिम्मत ने बहुत शराब पी है और बात नहीं कर रहा है। उसके बाद चार मई को सुबह साढ़े पांच बजे गुरचरण सिंह वासी गांव वरपाल का टेलीफोन आया कि हिम्मत की लाश वरपाल वासी सड़क की पुली के पास पड़ी है। घटनास्थल पर पहुंचकर हिम्मत को उठाकर मक्खू के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मक्खू पुलिस ने उत्तम सिंह के बयान पर मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उधर, इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहे इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अपने बयान में यह बात भी लिखवाई है कि हिम्मत नशे का आदी था। उसकी मौत ओवरडोज लेने से हुई होगी। मोहन का फर्ज था कि उसे घर या अस्पताल लेकर जाता लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है। इसीलिए मोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
----------------