{"_id":"5cc4825abdec22077725216c","slug":"141556382298-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने की प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने की प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। रेल कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से पूरी नहीं होने के रोष स्वरूप उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने ब्रांच अध्यक्ष हरजिंद्र कुमार और सचिव मंगतराम सैनी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभाग के खिलाफ सिटी स्टेशन पर रैली निकाली।
यूनियन कार्यकर्ताओं की ओर से इंजीनियरिंग विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करने की सूरत में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। सचिव मंगतराम सैनी ने कहा कि यूनियन की ओर से तीन दिन के धरने के चलते रेलवे अधिकारियों को एक मौका दिया गया था कि वह रेलवे कर्मचारियों की सुध लें। यह उनकी ओर से एक चेतावनी थी लेकिन अब अगर एक सप्ताह के भीतर कोई हल नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे कालोनियों की खस्ताहाल का आलम यह है कि कालोनी निवासी रात को अपने घरों के भीतर सोने से भी डरते हैं। घरों के दरवाजे टूटे हैं और सीवरेज की हालत अति दयनीय है। अगर कालोनी केयर कमेटी की बैठक बुलाई जाती है तो उसमें दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों को शामिल कर विश्वास में लिया जाए। मुकेरियां कार्यालय के अंदर महिला स्टाफ के लिए अलग से शौचालय का इंतजाम हो। यूनियन पदाधिकारियों ने एडीईएन पठानकोट को मांगपत्र भी सौंपा। वहीं एडीईएन हरीश कटोच ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह उनके मांगपत्र को महाप्रबंधक व डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन को भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग रखेंगे।