फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   करवा चौथ की पूर्व संध्या बाजार रहे गुलजार

करवा चौथ की पूर्व संध्या बाजार रहे गुलजार

Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ की पूर्व संध्या बाजार रहे गुलजार
करवा चौथ की पूर्व संध्या बाजार रहे गुलजार
विज्ञापन

पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत की पूर्व संध्या बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं व युवतियों में भारी उत्साह है। जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर शनिवार को ये व्रत रखेंगी। वहीं युवतियां भी मनवांछित पति की कामना को लेकर व्रत करेंगी। व्रत के चलते शुक्रवार की देर शाम शहर के विभिन्न बाजारों में जहां मनियारी की दुकानों व बुटीक पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं बावा संत सिंह रोड पर भी मेहंदी लगवाने पहुंच रही युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ब्यूटी पार्लरों में जहां सुहागिनें एवं युवतियां शृंगार करती नजर आईं। वहीं मनियारी की दुकानों पर भी महिलाएं शृंगार के सामान की खरीदो-फरोख्त करते हुए दिखाई दे रहीं थीं। कपड़ा विक्रेताओं की दुकानों पर शाम के समय नए सूट की खरीदो-फरोख्त के लिए महिलाओं का तांता लगा नजर आया। ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, मेकअप, ब्लीचिंग आदि के लिए महिलाओं की खूब भीड़ रही। उधर, हलवाइयों की दुकानों पर भी रौनक लगी हुई थी। हलवाइयों के पास व्रत में इस्तेमाल होने वाली मट्ठियों व फैनियां खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही थी। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर जहां मेहंदी लगाने वाले दो सौ रुपये लेकर पांच सौ रुपये तक चार्ज वसूल रहे थे। वहीं चूड़ियां भी महंगे दामों पर बिकी। महिलाओं में लाल रंग की कांच की चूड़ियों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed