{"_id":"5bd0a87dbdec22697a0f3a26","slug":"141540401277-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय रेलवे पुलिस का मामला, मजीठिया व चुघ जा पहुंचे मोहकमपुर थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय रेलवे पुलिस का मामला, मजीठिया व चुघ जा पहुंचे मोहकमपुर थाना
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर हादसे में लाशों पर गर्माई राजनीति
मजीठिया व चुघ पहुंचे मोहकमपुर थाना, बोले-आरोपियों को बचा रही सरकार
भाजपा नेता चुघ बोले एक कांस्टेबल को पत्थर लगा तो मामला दर्ज, 59 के मरने पर एक भी गिरफ्तार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। दशहरा के दिन 59 मौत के मामले में अमृतसर में राजनीति गर्मा गई है। भाजपा अकाली दल बेशक कह रहा हो कि लाशों पर राजनीति नहीं की जा रही है, लेकिन बुधवार को अकाली दल भाजपा ने इस प्रकरण में खूब राजनीति की। कानून व नियम कहता है कि जौड़ा फाटक हादसा रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुआ है और कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी उसे राजकीय रेलवे पुलिस या फिर आरपीएफ को करनी है। लेकिन पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता साथियों के साथ बुधवार मोहकमपुरा थाने पहुंचे और वहां आरोप लगाया कि राज्य सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
मजीठिया ने कहा कि पुलिस तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी करें। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि पिछले दिनों पटरी पर पथराव हुआ और एक कांस्टेबल के घायल होने पर लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। हादसे में 59 लोग मौत का ग्रास बन गए और एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। तकनीकि रूप से चुघ व मजीठिया इतना भूल गए कि मोहकमपुरा थाना की पुलिस इस केस में न तो मामला दर्ज कर सकती है और न ही किसी को गिरफ्तार कर सकती है। दूसरा, पंजाब सरकार की तरफ से मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है, इस दौरान पंजाब पुलिस कोई भी कदम नहीं उठा सकती।
भाजपा नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू व उसकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इलाके के पीड़ित लोगों को साथ लेकर थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा कि इनके घरों में खाना नहीं पका, चूल्हे नहीं जल रहे किसी ने इनकी बात तक नहीं पूछी है। भाजपा व अकाली दल नेताओं की तरफ से थाने में शिकायत देकर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की।बहरहाल, अकाली दल व भाजपा सिद्दू को कटघरे में खड़ा करने के लिए खूब हंगामा कर रहे हैं।