फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रांर्स्पोटरों ने 20 जुलाई को किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

ट्रांर्स्पोटरों ने 20 जुलाई को किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Wed, 18 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रांर्स्पोटरों ने 20 जुलाई को किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
सभी केंद्र
विज्ञापन


20 जुलाई को ट्रांसपोटर करेंगे देशव्यापी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक परेशानी का शिकार हो रहे ट्रांसपोर्ट उद्योग ने सरकार के साथ दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। इसके चलते ट्रांसपोटरों ने 20 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। बुधवार को पंजाब के ट्रांसपोटरों की मीटिंग जालंधर में हुई। इस दौरान आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की जालंधर इकाई के अध्यक्ष जगजीत सिंह कंबोज ने इस हड़ताल का समर्थन किया। वहीं आल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू व चेयरमैन रविंदरपाल धालीवाल ने हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। इस दौरान हैप्पी संधू व जगजीत सिंह कंबोज ने कहा कि भारत में रोजाना 18 हजार करोड़ रुपये वसूलने वाला सरकारी अमला सरकार का प्रति वर्ष एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान करा रहा है। इस दौरान इंडिया मोटर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह लौहारा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बीमा कंपनियों ने बीमा के दाम 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर राहत देने की मांग भी की। डीजल के बढ़ते रेट ने इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। अगर इंडस्ट्री को बचाना है तो पेट्रोल डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए। ट्रक आपरेटर सभा के प्रधान विष्णु जोशी ने कहा कि ट्रक आपरेटरों को आयकर की पुरानी पालिसी के तहत ही रखा जाना चाहिए। सभी ट्रांसपोटरों ने कहा कि अगर उनकी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सतीश ठाकुर, रजिंदर शर्मा, गुरविंदर सिंह, महेंद्र सिंह गुल्लू, तेजिंदर सिंह, राजेंद्र राजा, नंदलाल वैद्य व अन्य भारी संख्या में ट्रांसपोटर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed