{"_id":"5b4b7a684f1c1b4f748b4dd5","slug":"141531673192-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ समेत बिजली मुलाजिमों को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ समेत बिजली मुलाजिमों को ग्रामीणों ने पीटा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीओ और बिजली मुलाजिमों को पीटा
अवैध कनेक्शन काटने और लोड करने गए थे चेक
पुलिस ने सात को नामजद कर साठ के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव घुदूवाला और बंगाली वाला पुल के पास बिजली मुलाजिम गांव में लगी अवैध मोटरें और लोड चेक करने गए थे। ग्रामीणाें ने उन्हें बुरी तरह पीटकर भगा दिया। यही नहीं उनके दस्तावेज भी छीन लिए। थाना मक्खू पुलिस ने रविवार को सात लोगों को नामजद कर साठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
एसडीओ हरभजन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी टीम के साथ बंगाली वाला पुल पर अवैध मोटरों के कनेक्शन काटने गए थे। मुलाजिमों ने तारें और मोटरों के स्टार्टर निकाल लिए थे। उन पर आरोपी महिंदर सिंह, बारा सिंह, बोहड़ सिंह वासी वटू भट्टी ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। मुलाजिम अपनी जान बचाकर वहां से भागे। थाना मक्खू पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह एसडीओ सुखचैन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उनकी टीम गांव घुदूवाला में ग्रामीणों के घरों में लोड चेक करने गए थे। वहां पर आरोपी जस्सा, सलविंदर सिंह, बोहड़ सिंह, गुरमीत सिंह समेत साठ लोगों ने हमला बोल दिया। वहां से बड़ी मुश्किल से मुलाजिम जान बचा कर निकले। आरोपियों ने उनके दस्तावेज तक छीन लिए। थाना मक्खू पुलिस ने उक्त आरोपियों को नामजद कर साठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।