{"_id":"5a9ad63c4f1c1b21308b47a4","slug":"141520096828-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली उत्सव : दिन भर चढ़ा रहा खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली उत्सव : दिन भर चढ़ा रहा खुमार
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली उत्सव का दिन भर चढ़ा रहा खुमार
सड़कों, गली, मोहल्लों में होली खेलते रहे युवा
विधायक रोजी बरकंदी ने भी खेली खूब होली
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
रंगों का प्रतीक होली का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। दिन भर युवाओं में होली का खुमार चढ़ा दिखाई दिया। युवाओं ने जमकर होली खेल त्योहार का खूब आनंद उठाया। बच्चे तो सुबह उठते ही होली के रंग में रंगे नजर आने लगे। सुबह सवेरे जहां सभी एक-दूसरे को फोन कर दूर-दराज के रिश्तेदारों को होली की बधाईयां देते नजर आए। वहीं युवाओं की टोलियां सुबह ही सड़कों पर होली के रंग में रंगरेज होकर उतर पड़ी। युवा जैसे-जैसे एक-दूसरे को रंगते जा रहे थे, वैसे-वैसे युवकों की टोली बढ़ती जा रही थी। सड़कों पर बाइकों, कारों व जीपों में सवार होकर युवा होली है का शोर-शराबा करते व्हीकल दौड़ाते नजर आए। देर शाम तक होली का माहौल बना रहा।
कई जगह डीजे व डैक चला युवक होली के गीतों की धुनों पर झूमते रहे। उधर, विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने भी पहली बार सरेआम सड़कों पर गली-मोहल्लों में जा-जाकर युवाओं व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सैर पार्टी के साथ होली का उत्सव मनाया। लोगों एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान सैर पार्टी में होली के गीतों पर विधायक रोजी बरकंदी भी झूम उठे। उनके साथ नगर काउंसिल के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, पार्षद संजीव कुमार धूडिया, पार्षद राम सिंह पप्पी, सतीश गिरधर काला मौजूद थे। विधायक ने शहर में विभिन्न जगहों पर जाकर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं। होली को लेकर शहर में पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
मंदिरों में होली उत्सव में उमडे़ श्रद्धालु
मुक्तसर। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में जहां होली उत्सव की धूम मची रही। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों में भी होली उत्सव आयोजित हुए। टिब्बी साहिब रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में होली पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने तिलक व फूलों की होली खेली। मंदिर की भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को भजन सुना मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके जीवन शर्मा, बृज लता शर्मा, सोनू शर्मा समेत बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे। समारोह दौरान श्री श्याम प्रभु, राधा-कृष्ण व पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा।