{"_id":"5a43cbe24f1c1b0d698c4874","slug":"141514392546-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरटीएसए का वफद रेलवे बोर्ड के सदस्य स्टाफ से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरटीएसए का वफद रेलवे बोर्ड के सदस्य स्टाफ से मिला
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के सदस्य को ज्ञापन सौंपा
कपूरथला। इंडियन रेलवेज टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन (आईआरटीएसए) रेल कोच फैक्टरी यूनिट कपूरथला के कार्यकारी प्रधान सरदार जगतार सिंह व यूनिट सचिव मयंक भटनागर की नेतृत्व में शिष्टमंडल आरसीएफ के विशेष दौरे पर आए रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य डीके गायेन से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने उन्हें मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जगतार सिंह ने बताया कि ज्ञापन में रेडिका में कार्यरत तकनीकी पर्यवेक्षकों, इंजीनियर्स की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।प्रमुख रूप से भारतीय रेलवे में 52 वर्षों से तकनीकी पर्यवेक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रही आईआरटीएसए को मान्यता प्रदान करने का मुद्दा उठाया। डीके गायेन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बलदेव राज,सुरजीत सिंह, राजेश जटाना, दर्शन सिंह, तिरलोचन सिंह, सोबरन सिंह, सोहन लाल, हरविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, अमित राठी, राम प्रकाश मौजदू थे।