फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मुक्तसर में टेंट हाउस के स्टोर में भयावह आग

मुक्तसर में टेंट हाउस के स्टोर में भयावह आग

Fri, 03 May 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में टेंट हाउस के स्टोर में भयावह आग
मुक्तसर में टेंट हाउस के स्टोर में लगी आग
विज्ञापन

आग से स्टोर की छत भी गिरी, लाखों के नुकसान की आशंका
तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। जलालाबाद रोड स्थित गुरमीत टेंट हाउस के स्टोर में वीरवार की रात करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। आग के तेजी से फैलने से स्टोर की छत भी धराशाई होकर गिर गई। आग लगने का कारण स्पार्किंग बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार जलालाबाद रोड पर सायन पायल सिनेमा के पास स्थित गुरमीत टेंट हाउस के स्टोर में रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटे व धुआं निकलता देख किसी ने तुरंत स्टोर मालिक अजीत सिंह को इसकी सूचना दी। वहीं तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आगजनी से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सड़क पर रात को ही लोग एकजुट हो गए। फायर ब्रिगेड मुक्तसर की गाड़ियां तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हो गया। मगर आग इतनी भयावह थी कि आसपास के क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत से करीब दो बजे तक आग पर काबू पाया। वहीं आग से छत भी गिर गई। जिससे मलबे में दबी प्लास्टिक कुर्सियां, गद्दे, मैट, दरियां, पर्दे समेत अन्य सामान दबने से सुबह तक स्टोर में चिंगारी भड़कती रही। स्टोर मालिक अजीत सिंह के अनुसार इस आगजनी से जहां करीब पंद्रह लाख का नुकसान हुआ है। वहीं छत गिरने व मलबे में सामान दबकर करीब पांच लाख तक अन्य नुकसान का अंदाजा है। उन्होंने कहा कि गद्दे, कुर्सियां, दरियां, पर्दे व अन्य सामान के जल्दी आग पकड़ने के प्रभाव के चलते सुबह तक स्टोर में मलबे से धुआं निकलता रहा। उधर, आग की घटना से जहां रात ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं सुबह विभिन्न पार्टियों के नेता भी स्टोर मालिकों के साथ हमदर्दी जाहिर करने पहुंचे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

आग लगने से हजारों का घरेलू सामान जला
अबोहर। आर्य नगरी निवासी एक मजदूर के घर में शुक्रवार सुबह आग लगने से हजारों रुपये का सामान व नकदी जलकर राख हो गई। घटना का सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। कलादेवी पत्नी स्व. फकीर चंद ने बताया कि वह अपने बेटे राज कुमार व उसके बच्चों के साथ एक एक कमरे में गुजारा करती है। शुक्रवार सुबह परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने गए थे कि कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें कमरे में रखी वाशिंग मशीन, बैड, पंखा, फ्रिज, टीवी, मोबाइल तथा करीब 3500 की नकदी जलकर राख हो गई। घर से धुआं उठते देख लोगों ने इस बात की सूचना दमकल विभाग, पुलिस अधिकारियों व प्रशासन को दी और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचें कानूगो व पुलिस टीम ने घटना का जायजा लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित परिवार व वार्ड पार्षद ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed