फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीसी आवास के बाहर मौत का गड्ढा

डीसी आवास के बाहर मौत का गड्ढा

Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
डीसी आवास के बाहर मौत का गड्ढा
डीसी आवास के पास मौत का गड्ढा
विज्ञापन

एक माह पहले शिकायत होने के बाद भी, समस्या जस की तस
शहर के प्रवेश द्वार से रोजाना गुजरते हैं प्रशासनिक अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। हेरीटेज सिटी कपूरथला के मुखिया डीसी के आवास के बाहर मौत का गड्ढा है। एक माह पहले पॉश एरिया के लोगों ने नगर काउंसिल को लिखित तौर पर समस्या से अवगत कराया है। इससे बाद भी इस समस्या से नगर काउंसिल ने मुख मोड़ रखा है। हालांकि यहां से डीसी के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं। यहीं पर हर समय ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी तैनात रहते हैं।
जालंधर-कपूरथला रोड स्थित डीसी चौक के समीप वसंत विहार निवासी सुनील कुमार, मनदीप सिंह उर्फ मनु, पंकज शर्मा, प्रिंस ने बताया कि मोहल्ले के सीवरेज का मेनहोल पिछले लंबे अर्से से चोक है। सीवरेज के पानी से सड़क टूटने लगी है। बीती 24 जनवरी मोहल्लावासियों के एक वफद ने नगर काउंसिल के एमई (मेकेनिकल इंजीनियर) को अवगत करवाया। इसके बाद भी नगर काउंसिल ने कुछ नहीं किया। बेमौसम की बारिश ने हालात और भी बदतर कर दिए।
विज्ञापन

सड़क के नीचे से मिट्टी पानी के साथ घुल रही है और सड़क धंसने लगी है। यहीं हालात तो रहे तो यह किसी हादसे का कारण बन सकता है। इससे किसी भी जान जा सकती है। वहीं मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं चलती हैं। जिससे रात के समय कोई भयंकर हादसा हो सकता है। नगर काउंसिल के एमई शांति स्वरूप और एसओ तिरलोचन सिंह ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। काउंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को समस्या तत्काल हल करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed