{"_id":"5b9008bf867a557ff306c504","slug":"131536166079-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगवीर भुल्लर होंगे काउणी जोन से शिअद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगवीर भुल्लर होंगे काउणी जोन से शिअद प्रत्याशी
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउणी जोन से जगवीर भुल्लर शिअद प्रत्याशी
मुक्तसर। शिअद के अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को गांव भुल्लर जिला परिषद चुनाव के लिए काउणी जोन से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर जगवीर सिंह भुल्लर के नाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने दादूवाल व मंड पर बरसते हुए कहा कि यह लोग भगवे चोले पहनकर देशद्रोह कर रहे हैं। इसका राज्य की जनता जवाब देगी। यह लोग 70 वर्ष तक साफ सुथरी राजनीति करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बेअदबी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तो आज तक चींटी तक को नहीं मारा, वह तो अपने दुश्मन तक को जी कहकर संबोधित करते हैं। फिर ऐसा घटिया काम वह कैसे कर सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष व हलका विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, एससी विंग के जिला अध्यक्ष परमिंदर पाशा, मनजिंदर सिंह बिट्टू, नवतेज सिंह काउणी मौजूद थे।